बुलंदशहर, दिसम्बर 2 -- प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का मंगलवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में चुनाव हुआ। इस दौरान डा. विकास राय 76 वोट के साथ अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। मंगलवार को सीएमओ सभागार में चुनाव अधिकारी एसीएमओ डा. सुनील कुमार व जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डा. अजय पटेल की देखरेख में चुनाव हुआ। सीएमओ डा. सुनील कुमार दोहरे समेत सभी डॉक्टरों ने वोट डाले। शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना हुई। चुनाव अधिकारी डा. सुनील कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर डा. विकास राय को 76 वोट मिले। डा. गौरव सक्सेना 32 वोटों के साथ दूसरे और प्रदीप शर्मा 24 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सचिव पद पर डा. नवल किशोर को 108 वोट मिले और सुनील वर्मा 24 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष महिला पद पर चैतन्य अशोक को 73 वोट मिले और डा. पूर्णिमा 59 वोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.