लखनऊ, जनवरी 27 -- समर विहार कॉलोनी, आलमबाग में गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। कालोनी की वरिष्ठ निवासी बलवीर कपूर ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर समर विहार वेलफेयर एसोसिएशन के सांस्कृतिक सचिव रवि श्रीवास्तव ने कहा कि गणतंत्र दिवस एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमारा गौरव और सम्मान है। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण की रोचक जानकारी दी। समाज सेवी गिरीश मिश्रा ने संविधान निर्माताओं को प्रभावशाली शक्तिशाली और गौरवशाली संविधान देने के लिए अभार जताया। राजीव सक्सेना ने कविता और हेतिका श्रीवास्तव के वंदेमातरम गाकर सभी को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष आरके दीक्षित, प्रवीण श्रीवास्तव, पीसी श्रीवास्तव, डॉ पुष्पा श्रीवास्तव, आईएस कुलश्रेष्ठ, दिलीप पांडेय, राकेश कुमार मिश्रा, मो जाहिद, टीएन चौरसिया, अनीता, मीनाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.