लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ। लक्ष्मणपुरी स्थित एक स्कूल में लखनऊ पूर्वी विधायक ओपी श्रीवास्तव ने गरीबों को कंबल वितरित किया। उन्होंने कहा कि इसका मकसद लोगों को सर्दी से बचाना है। यह सेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कार का मूल आधार है। जरूरतमंदों को कंबल प्रदान करना मानवता की सच्ची सेवा है। ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर चलते रहेंगे। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष राकेश सिंह, अभिषेक राय, कौशल शंकर पांडेय, पूर्व पार्षद अवधेश मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, शैलेंद्र राय आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...