पलामू, दिसम्बर 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सर्वश्वरी समूह ने चैनपुर प्रखंड के महुगांवा पंचायत के विभिन्न गांवों में राहत शिविर का आयोजन किया। समूह के निर्धारित 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत ठंड को देखते हुए किन्नी, बांसडीह, हुंटार कला एवं खुर्द गांव के 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अघोरेश्वर भगवान राम एवं गुरुपद संभव राम जी के चित्र पर पूजा अर्चना व पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को श्री सर्वेश्वरी समूह के सेवा भाव और जनकल्याणकारी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर शाखा उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिन्हा, शाखा मंत्री प्रताप नारायण शाही, व्यवस्थापक योगेन्द्र नारायण सिंह, प्रचार मंत्री अनुराग सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.