पटना, फरवरी 10 -- वाणिज्य विषय के शिक्षक आवश्यकतानुसार वाणिज्य संकाय वाले स्कूलों में पदस्थापित या प्रतिनियुक्त होंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने पत्र में कहा है कि राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वाणिज्य विषय के दो-दो पद मानक के रूप में निर्धारित किया गया है। विभाग को ऐसी सूचना मिल रही है कि जिन माध्यमिक विद्यालयों को वाणिज्य संकाय का कोड प्राप्त नहीं है, वहां भी वाणिज्य विषय के शिक्षकों को पदस्थापित कर दिया गया है। इसलिए, वैसे सभी विद्यालय अध्यापक जो बगैर वाणिज्य संकाय कोड में पदस्थापित हैं, उन्हें वाणिज्य संकाय के कोड वोले विद्यालय में प्रतिनियुक्त या पदस्थापित करना है। साथ ही आवश्यकतानुसार वैसे विद्यालय जहां वाणिज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.