नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो को जमकर लताड़ लगाई है। जनसेना पार्टी प्रमुख ने बिलावल के सिंधु नदी में हिन्दुस्तानी खून बहाने के बयान को आड़े हाथों को लेते हुए इतिहास में झांकने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को पिछले सभी युद्धों में करारी शिकस्त दी है। अगर फिर जरूरत पड़ती है तो हर भारतीय फिर से अपना खून देगा। पहलगाम हिंसा में मारे गए लोगों को श्रृद्धांजलि देने पहुंचे उप मुख्यमंत्री से जब बिलावल भुट्टो जरदारी के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, " उन्हें याद होना चाहिए कि वह पिछले युद्धों में किस तरह से पराजित हुए हैं। मुझे लगता है कि हमें उन्हें इसके विजुएल्स भेजने होंगे, उन्हें बताना होगा कि करीब 70 हजार सैनिकों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.