बोकारो, फरवरी 9 -- जरूरत पड़ी तो डीवीसी के खिलाफ जोरदार आंदोलन होगा : अखिलेश बेरमो, प्रतिनिधि। रविवार को झारखंड श्रमिक संघ का एक दिवसीय सम्मेलन बोकारो थर्मल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि झामुमो नेता अखिलेश महतो ऊर्फ राजू महतो सहित जय नारायण महतो एवं झरीलाल हांसदा ने उद्घाटन किया। अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली में शामिल जय नारायण महतो, अखिलेश महतो, इंद्रदेव महतो, रीतलाल महतो, बबिता देवी व झरीलाल हांसदा शामिल थे। सम्मेलन में सचिव का प्रतिवेदन गणेश राम ने रखकर विस्तार से जानकारी दी। अखिलेश महतो ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन मजदूरों की समस्या को गंभीरता से नहीं लेता है जिसके कारण मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रबंधन मजदूरों की समस्या के निराकरण का कार्य नहीं करती है तो डीवीसी के खिलाफ जोरदार तरीके से आंदोलन किया जाएगा। यह भी कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.