देवघर, फरवरी 13 -- जसीडीह। जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत जियाडा की अधिग्रहित जमीन पर कब्जे को लेकर बुधवार को पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प के बाद गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी छोटा मानिकपुर गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान आदिवासी समुदाय के लोगों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए वह हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि संतालपरगना अधिनियम (एसपीटी) एक्ट के तहत इस क्षेत्र की जमीन की खरीद-फरोख्त पर सख्त कानूनी प्रतिबंध है। यदि सरकार अधिग्रहण के बदले मुआवजा देती भी है, तो उस धनराशि से ग्रामीण संतालपरगना में दूसरी जमीन नहीं खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.