मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 21 -- कांटी। मधुबन में रविवार को विधायक अजीत कुमार का नागरिक अभिनंदन किया गया। विधायक ने कहा कि कांटी, मड़वन व नगर परिषद की जनता हमारे परिवार के सदस्य हैं, जिन लोगों को जहां हमारी जरूरत पड़े, वे हमें बेहिचक याद करें। उन्होंने कहा कि कांटी क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार दिलवाना उनकी पहली प्राथमिकता में है। पैक्स के माध्यम से धान की खरीदारी हो, इसके लिए वे निरंतर प्रयासत हैं। गरीबों को पक्का मकान व बुजुर्गों को पेंशन की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर गायक सन्नी, अमित रंजन, मनमोहन सिंह, विपिन कुमार, सुजीत कुमार चौधरी, पंडित लंबोदर झा, रघुनाथ झा, शिवनाथ चौधरी, कन्हाई झा, प्रमोद पांडे, भरत चौरसिया, सुबोध कुमार, नारायण चौधरी, पंडित बिट्टू झा, यशोदा नंद झा, सुकदेव साह, रघुनाथ झा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...