श्रावस्ती, सितम्बर 14 -- श्रावस्ती, संवाददाता। आकांक्षा समिति शनिवार को भारत नेपाल सीमा स्थित थारू बाहुल्य कटकुइयां गांव पहुंची। समिति के पदाधिकारियों ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को सहायक उपकरण प्रदान किया गया। रेडक्रास के सहयोग व अकांक्षा समिति के माध्यम से समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला विकास के क्षेत्र में काम किया जा रहा है। शनिवार को अकांक्षा समिति की मंडलाध्यक्ष गरिमा भूषण, अध्यक्ष नीलू शर्मा अन्य अधिकारियों के साथ सिरसिया विकास क्षेत्र के थारू बाहुल्य गांव कटकुइयां पहुंची और गांव का भ्रमण किया। इस दौरान अकांक्षा समिति की मंडलाध्यक्ष गरिमा भूषण ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। महिलाओं ने वृद्धा पेंशन, शौचालय, सड़क समेत अन्य कई समस्याओं से अवगत कराया। इस पर गरिमा भूषण ने ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.