सहरसा, जनवरी 2 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा पुलिस द्वारा पुलिस केंद्र सहरसा में नववर्ष के मौके पर भीषण ठंढ को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। सहरसा एसपी ने कहा कि ठंढ को देखते हुए लोगों को राहत दिलाने के लिए कंबल का वितरण किया गया है। ताकि लोगों को राहत मिले। एसपी ने बताया कि कंबल वितरण का श्रेय कार्यालय में पदस्थापित एएसआई निशा कुमारी को जाता है। इस मौके पर मुख्यालय डीएसपी धीरेंद्र कुमार पांडे, केपी सिंह, लाइन डीएसपी ओमप्रकाश, यातायात डीएसपी ओमप्रकाश सहित सार्जेंट मेजर के अलावा बड़ी संख्या में कंबल प्राप्त करने वाले जरूरतमंद लोगों की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...