बहराइच, जनवरी 13 -- बहराइच, संवाददाता। मानव उत्थान सेवा समिति मानव धर्म मंदिर बहराइच की प्रभारी महात्मा संध्याबाई व प्रेमधारा बाई के दिशा निर्देशन में 13 जनवरी को 50 जरूरतमंद लोगों को कंबल दिए गए। मुख्य सहयोगी मिथलेश साहू,जिला सचिव हुकुमचंद अवस्थी,जिला टोली नायक मुन्ना लाल कश्यप,जिला लेखाकार विजय शंकर शुक्ला, यूथ विंग के सचिन निषाद, प्रशांत कुमार,बाल गोविंद शर्मा , आनन्द सागर मिश्र इन सभी लोगों की देखरेख में कंबल का वितरण सुचारू से किया गया। कंबल पाकर लोगों ने संस्था की खूब सराहना की और प्रसन्न चित में अपने-अपने घर को प्रस्थान किया बाई जी द्वारा प्रसाद भी वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...