बोकारो, दिसम्बर 15 -- कसमार। कसमार प्रखंड के ओरमो में लक्ष्य सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से रविवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य भाजपा नेता सह ट्रस्ट के चैयरमैन लक्ष्मण कुमार नायक, पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान लक्ष्मण नायक ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए कसमार समेत आसपास के प्रखंड के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। हर लोगों को अपने सामर्थ्य के अनुसार समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना चाहिए। मौके पर परमेश्वर नायक, रामलाल ठाकुर, अजय ठाकुर संतोष सिंह, रणजीत महतो, शिबू महतो, राजेश्वर नायक, विशेश्वर करमाली, दिलीप करमाली, सहदेव करमाली, कैलाश करमाली, किसुन करमाली, संतोष ...