गिरडीह, जनवरी 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत ससांगबेड़ा में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आदेश और झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह के निर्देश पर गरीबों और जरूरतमंदों के बीच रविवार को कम्बल का वितरण किया गया। मौके पर झामुमो केन्द्रीय कमेटी सदस्य दिलीप मंडल ने कहा कि जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण कर मुझे खुशी हुई। झामुमो जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि अंतिम व्यक्ति को सरकार की कम्बल वितरण योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ससांगबेड़ा में रोड, नाली और सोलर लाइट की जरूरत है। इन समस्याओं से नगर विकास मंत्री को अवगत कराया जाएगा। उम्मीद है बहुत जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मौके पर झामुमो जिला सह सचिव दिलीप रजक, युवा मोर्चा के जिला संगठन मंत्री मेहताब मिर्जा, सुधीर बास्के, कार्लूस मुर्...