मधेपुरा, जनवरी 5 -- मधेपुरा। मुरहो पंचायत के कौशलपुर गांव में रविवार को श्री बालाजी डेंटल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच 200 कंबल वितरण किया गया। इस दौरान श्री बालाजी डेंटल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण करने का निर्माण लिया गया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सामाजिक दायित्व है। श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के निदेशक रिंकू कुमार ने कहा कि बढ़ती सर्दी के मद्देनजर जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...