गौरीगंज, जनवरी 23 -- गौरीगंज। जनपद के विकासखंड तिलोई क्षेत्र के अकबरपुर फरसी गांव निवासी समाजसेवी हाजी महताब खान ने जनपद मुख्यालय गौरीगंज पर जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए। जामों रेजीडेंसी पहुंचने पर उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की सहायता से आत्मिक संतोष मिलता है। उन्होंने समाज में एकता, भाईचारे और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। गौरतलब है कि हाजी महताब खान ने पूर्व में भी अपने गांव में बेसहारा लोगों व अनाथ बच्चों के लिए रहने, खाने और पढ़ाई की व्यवस्था की है। मो. अबरार अहमद, डीडीसी राजकुमार तिवारी, सल्लन, रईस आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...