रामगढ़, जनवरी 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि नववर्ष के अवसर पर शांतिधारा फ़ाउंडेशन की ओर से "गिफ्ट ए स्माइल" कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद बच्चों के बीच सेामवार को कंबल वितरण किया गया। यह कार्यक्रम मुर्रामकला महतो टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ, जहां वंचित और उपेक्षित वर्ग के उपस्थित सभी बच्चों को उपहार स्वरूप एक-एक कंबल प्रदान किया गया। शांतिधारा फ़ाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों अत्यधिक सर्दी पड़ रही है। ऐसे में छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है, ताकि नववर्ष की शुरुआत उनके लिए राहत और मुस्कान लेकर आए। आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका सावित्री देवी और सहायिका सुशीला देवी ने इस मानवीय कार्य के लिए शांतिधारा फ़ाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.