बरेली, फरवरी 22 -- इनरव्हील क्लब ग्लोरी प्लस ने सीबीगंज में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी में मदद की। शादी में जरूरत का सामान बतौर उपहार दिया। क्लब की तरफ से अलमारी, कपड़े, बर्तन समेत अन्य सामान दिया गया। इस दौरान चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता, डॉ. ममता, डॉ. कविता, सुनीता, वैशाली, सुरभि, सचिन पाठक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...