लोहरदगा, सितम्बर 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। जीव दया फाउंडेशन और होप के संयुक्त तत्वाधान में लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के बरही टंगरा टोली, किस्को प्रखंड के सेमरडीह बिरहोर बस्ती, लोहरदगा प्रखंड के खखपरता, हेंदलासो, हरिहरपुर गांव में 80 अति जरूरतमंद परिवार को चिन्हित कर सूखा राशन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के तहत कुल 125 बच्चों को चिन्हित कर प्रतिदिन दूध-बिस्किट और स्कूल पूर्व शिक्षा दिया जाता है। समय-समय पर टी-शर्ट, कपड़ा, जूता, मोजा, शिक्षण सामग्री से भरा हुआ बैग चिन्हित किये गए बच्चों को दिया जाता है। अति जरुरतमंद परिवारों के बीच सूखा राशन का भी वितरण किया जाता है। अभिभावकों को होप संस्था की मैनेजिंग ट्रस्टी मनोरमा एक्का ने संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना बच्चों के समग्र विकास के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। योजना के संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.