अलीगढ़, जुलाई 4 -- अलीगढ़। आर्थिक तंगी से गुजर रहे पांच परिवारों की हैंड्स फॉर हेल्प संस्था ने मदद की। संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि इन परिवारों के कई सदस्य बीमार हैं। आर्थिक तंगी के चलते उपचार नहीं करा पा रहे। संस्था द्वारा इनका उपचार करवाया गया। एक माह का राशन उपलब्ध कराया। कनाडा में रहे संस्था के सदस्य रमन चौधरी का विशेष सहयोग रहा। मिंकु गर्ग ने भी सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...