बदायूं, जनवरी 13 -- बिल्सी। नगर के एनए इंटर कॉलेज में सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने कक्षा 10 के 21 निर्धन छात्रों को स्वेटर प्रदान किए। स्वेटर पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधानाचार्य ने कहा कि वे प्रत्येक गरीब विद्यार्थी की सहायता के लिए वह सदैव दृढ़ संकल्पित हैं। जरूरतमंद छात्रों को स्वेटर वितरित किए जाएंगे, ताकि ठंड के मौसम में उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। इस मौके पर मुन्नालाल शाक्य, शिवशंकर यादव, देवेंद्र कुमार, मनोहर लाल शर्मा, जितेंद्र सिंह यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...