कोडरमा, फरवरी 12 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बच्छेडीह एवं कन्या प्राथमिक विद्यालय नवलशाही में अध्ययनरत जरूरतमंद एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के बीच बैंक ऑफ इंडिया, नवलशाही शाखा द्वारा लेखन सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम बैंक के सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत संचालित स्टार बॉन्डिंग पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया नवलशाही शाखा के वरीय शाखा प्रबंधक पंकज कुमार ने छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेन एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में ऋण अधिकारी शंकर शांडिल्य, अमित कुमार, विद्यालय के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। विद्यालय परिवार ने बैंक ऑफ इंडिया के इस सराहनीय पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...