कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर की ओर से जीएनके कॉलेज प्रांगण में प्रोजेक्ट राहत के तहत रविवार को रजाई, कंबल वितरित किए गए। इस दौरान पहुंचे जरूरतमंदों को नाश्ता भी कराया गया। मंडलाध्यक्ष राजन विद्यार्थी, विशिष्ट अतिथि नीरव निमेष अग्रवाल, शरद चंद्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष गौरव अग्रवाल जैन ने बताया कि संस्था सामाजिक सेवा हेतु प्रतिबद्ध है। यहां प्रमुख रूप से सचिव संजय मेहरोत्रा, गुलनवाज लारी, अनुराग जैन, भारत टंडन, डॉ.शोएब, अनिल अग्रवाल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...