मुजफ्फरपुर, जनवरी 1 -- मोतीपुर। काशी छपरा गांव में गुरुवार को जटौलिया पंचायत के मुखिया मंटुन चौधरी ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कंबल वितरण का उद्देश्य भीषण ठंड से ठिठुरते गरीबों और असहायों को राहत पहुंचाना है। मौके पर नरेश राय, डॉ महेश राय, कुंदन कुमार साह, रूपेश तिवारी, भिखारी राय, कृष्णा कुमार राय, रामजी पंडित, सुरेंद्र साह, नन्हकू सिंह, मोहन सिंह, अजय साह, अरविंद जयकर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...