मुरादाबाद, दिसम्बर 14 -- मुरादाबाद। शिव पार्वती रसोई ने रविवार को निशुल्क भोजन वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक पुष्प यादव ने बताया कि शिव पार्वती रसोई का यह सेवा कार्य निरंतर प्रत्येक रविवार जारी रहेगा। इस मौके पर निःशुल्क कढ़ी एवं चावल का वितरण किया गया। सेवा भाव के साथ जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। इस अवसर पर अंकुर यादव, राहुल शर्मा, सुनीत अग्रवाल, योगेश भारती, विनय कश्यप, ओमप्रकाश सिंह, विवेक गुप्ता, हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...