मैनपुरी, जनवरी 9 -- भोगांव। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। वह शुक्रवार को ग्राम पंचायत आलीपुर पट्टी में प्रधान उदयराज सिंह लोधी के संयोजकत्व में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में गरीबों को कंबल वितरित करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। एसडीएम संध्या शर्मा ने कहा कि जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा भी गांव में जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। गांव-गांव अलाव की व्यवस्था भी करवाई गई है। कार्यक्रम में प्रधान उदयराज सिंह लोधी एवं समाजसेवी महाराज सिंह लोधी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 501 गरीब, निर्धन एवं असहाय महिला-पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर तहसीलदार गौरव सिंह, सुनील कुमार, रणधीर सिंह, कश्मीर सिंह, तेज सिंह, बृजेश कुमार, अशोक कुमार...