उन्नाव, जनवरी 2 -- उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के परमनी गांव में अभ्युदय सेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को वस्त्र वितरण कार्यक्रम हुआ। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रभात सिन्हा ने बताया कि जीवन का सही मायने उदास चेहरों पर मुस्कान बिखेरने में है। यदि किसी के छोटे से प्रयास से जरूरतमंद के होंठों पर मुस्कान आ जाए, तो वही जीवन की सच्ची सार्थकता है। उन्होंने बताया कि समाज के संपन्न वर्ग को आगे आकर ऐसे कार्यों में सहयोग करना चाहिए, इससे जरूरतमंद लोगों की सेवा हो सके। बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए वृद्धजनों को कंबल वितरित किए गए, वहीं बच्चों को ऊनी वस्त्र, खिलौने, चिप्स और टॉफी बांटी गईं। 300 से अधिक जरूरतमंद लोगों को वस्त्र उपलब्ध कराए गए। इस दौरान अजय श्रीवास्त, राकेश कुमार, राकेश पासी, नीरज सिंह, संतोष बॉथम, धीरज तिवारी आदि रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.