गाजीपुर, जनवरी 3 -- गाजीपुर। हाड़ कपा देने वाली ठंड को देखते हुए जिला पंचायत सभागार में जिला प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। ठंड के मौसम में एक कंबल किसी जरूरतमंद के लिए राहत का बड़ा साधन बन सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से पीड़ित न रहे। उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता ने बताया कि तहसील सदर में अबतक लगभग 1300 कम्बल वितरित किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...