बरेली, जनवरी 5 -- सीएम योगी आदित्यनाथ ने जरूरतमंदों को कंबल का वितरण युद्व स्तर पर किए जाने के निर्देश दिए तो मेयर डा. उमेश गौतम ने रविवार को एक वृहद कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे जरूरतमंद नागरिकों को कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर पार्थ गौतम भी मौजूद रहे। भीषण ठंड के बीच रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम और विष्णु इंटर कॉलेज परिसर में मेयर डॉ. उमेश गौतम ने जरूरतमंद महिला-पुरुषों को कंबल और टोपी का वितरण किया। बांकेबिहारी मंडल, हरमिलाप मंडल और पंडित दीनदयाल मंडल के हजारों जरूरतमंदों को कंबल व टोपी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्थ गौतम ने कहा कि चुनाव के समय कई नेता जनता के पास आते हैं और बाद में दिखाई नहीं देते, लेकिन जनता ने ऐसे जनप्रतिनिधि को चुना है जो हमेशा लोगों के बीच रहते हैं। उन्होंने कहा कि किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.