रिषिकेष, फरवरी 21 -- विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने शनिवार को बैराज कैंप कार्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के लोगों के लिए कार्य कर रही है। विधायक ने कुछ समय पूर्व करंट लगने से घायल हुए गीता नगर निवासी अर्पित नेगी को उपचार के एक लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। इसके अतिरिक्त अन्य 20 जरूरतमंद व्यक्तियों को भी कुल 3,37,000 की धनराशि के दिए गए। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का दायित्व है। जनसेवा ही उनका सर्वोच्च उद्देश्य है और भविष्य में भी जरूरतमंदों की हर संभव सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। मौके पर भाजपा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पार्षद अजय दास, पूर्व पार्षद शिव कुमार गौतम, एका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.