कोडरमा, दिसम्बर 25 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति द्वारा संचालित राज्यस्तरीय साप्ताहिक शीत राहत सेवा अभियान 'एक कंबल-एक मुस्कान' के तहत परसाबाद में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के उपाध्यक्ष प्रतीक बड़गवे ने किया, जबकि संचालन माहुरी नवयुवक समिति के अध्यक्ष राहुल सेठ ने किया। 51 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए। इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। समिति ने जानकारी दी कि यह अभियान आगामी दिनों तक जारी रहेगा, जिसके तहत लगभग 100 जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष संजीत तर्वें, सचिव अतुल सेठ, उपाध्यक्ष साहिल एकघरा सहित समिति के...