बुलंदशहर, जनवरी 11 -- रविवार को क्षेत्र के ग्राम वैराफिरोजपुर में रोटरी क्लब ऑफ न्यू गाजियाबाद के तत्वाधान में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक ने किया। जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि समाज के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही सच्ची जनसेवा है। ठंड के मौसम में कंबल जैसे साधन जरूरतमंदों के लिए बहुत बड़ी राहत होते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जा रहे ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। सांसद डॉ भोला सिंह ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। समाज के जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों की मदद करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ठंड के इस मौसम में कंबल वितरण जैसे सेवा कार्य गरीब परिवारों को बड़ी राहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.