गढ़वा, दिसम्बर 16 -- गढ़वा। सोशल वर्कर संस्था के तत्वावधान में शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप मंगलवार को भंडारा का आयोजन किया गया। उस दौरान जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद बाबू व विशाल बाबू थे। उन्होंने स्व. रमेश बाबू सर्राफ का 8वां व स्व. राजेंद्र बाबू सर्राफ की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर साप्ताहिक भंडारा में सहयोग किया। मौके पर विशाल बाबू ने कहा कि संस्था की ओर से आयोजित किया जाने वाला साप्ताहिक भंडारा सराहनीय प्रयास है। संस्था के संचालक आकाश केशरी ने कहा कि शहर के लोग फ़ूड फॉर हंगर का प्रोजेक्ट को अनवरत जारी रखने में सहयोग दे रहे हैं। कार्यक्रम में परमानंद बाबू, दयानंद बाबू, विकास केसरी, राहुल केसरी व संस्था के शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, पियूष गुप्ता, यश गुप्ता, अक्षय कुशवाहा, संस...