पलामू, दिसम्बर 1 -- सतबरवा। प्रखंड मुख्यालय कस्बा सतबरवा की मुखिया रीना साहू व सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश प्रसाद ने सोमवार अपने आवासीय परिसर में कार्यक्रम कर निजी खर्च से जरूरतमंदों के बीच 200 कंबल का वितरण किया। मुखिया ने इस क्रम में कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य का काम है। सभी लोगों को ऐसी पहल करनी चाहिए कि जरूरतमंदों को राहत मिल सके। कमलेश प्रसाद ने बताया कि 200 कंबलों का वितरण बेहद जरूरतमंद के बीच किया गया ताकि ठंड में उन्हे परेशानी न हो। संतोष प्रसाद, अभय कुमार, जीतेंद्र कुमार, सुदेश्वर सिंह, गरीबा मोची, सितु चौधरी आदि मौके पर उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...