गढ़वा, जनवरी 6 -- केतार। प्रखंड इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। अहले सुबह से ही शून्य दृश्यता वाले कोहरे से जनजीवन बेहाल हो रहा है। दिन भर चल रही बर्फीली हवाओं के कारण परेशानी बढ़ गई है। उससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ठंड से बच्चों और बुजुर्गों को तो परेशानी हो ही रही है युवा भी बीमार हो रहे हैं। मंगलवार को बीडीओ प्रशांत कुमार ने भीषण ठंड के मद्देनजर 780 कंबल का वितरण किया। उन्होंने विभिन्न पंचायतों में कंबल वितरण के लिए निर्देश जारी किया है। मौके पर प्रमुख चंद्रावती देवी, प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र कमलापुरी, उदय प्रसाद, कामेश्वर सिंह खरवार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...