रांची, दिसम्बर 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। तमिशारा फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को पिठोरिया पंचायत में सेवा कार्यक्रम का आयोजन कर पंचायत को व्हीलचेयर भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच वस्त्रों का वितरण किया गया, वहीं बुजुर्गों को चलने में सहूलियत के लिए छड़ियां प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त, राजकीय मध्य विद्यालय, कांके के विद्यार्थियों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया। मुखिया मुन्नी देवी, उप मुखिया रामलगन महली, वार्ड सदस्य रंथू मिश्रा, सुम्मी देवी, पंचायत समिति सदस्य श्रवण गोप और ग्राम प्रधान रामलगन मुंडा को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, सुजाता भकत, गिरिजा शंकर पेड़ीवाल, लक्ष्मी शर्मा, देवानंद राय, कुणाल राय, अलीशा प्रिया मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...