हजारीबाग, जनवरी 9 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। बरकट्ठा उतरी पंचायत सचिवालय परिसर में झारखंड सरकार से उपलब्ध कंबल को पंचायत के सभी वार्डो के जरूरतमंदों के बीच मुखिया प्रमिला देवी, पंसस प्रीति गुप्ता, उपमुखिया उर्मिला देवी, पूर्व मुखिया बसंत साव, समाजसेवी दर्शन सोनी ने संयुक्त रूप से वितरण किया। मौके पर पूर्व मुखिया बसंत साव ने कहा गांव के सभी बुद्धिजीवियों से अपील की है कि कड़ाके की ठंड में समाज के जरूरतमंदों को मदद करे। विशेषकर बुजुर्ग, जरूरतमंदों को मदद की जाए। केवल सरकारी मदद के भरोसे निर्भर नहीं रहें। मौके पर पंचायत सचिव राजेंद्र मेहता, बीएफटी दिलीप कुमार दास, पंचायत सहायक बिकी राम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.