गढ़वा, जनवरी 6 -- कांडी, प्रतिनिधि। कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम ने अपने आवास पर मंगलवार को पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों के निशक्त, वृद्ध, असहाय और जरूरतमंदों के बीच तीन सौ कंबल का वितरण किया। उक्त संबंध में मुखिया ने बताया कि प्रखंड कार्यालय से कांडी पंचायत के लिए मात्र 140 कंबल मुहैया कराया गया था। मौके पर पंचायत सचिव शाहिद अंसारी, जिला पार्षद सुषमा कुमारी, बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार, उप मुखिया दिलीप कुमार, डॉ अनिल प्रसाद के अलावे लाभुक लखन मेहता, रामचंद्र मेहता, सोनारकली देवी, विक्रम मेहता सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...