लातेहार, दिसम्बर 13 -- चंदवा प्रतिनिधि। बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंद ग्रामीणों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए प्रखंड कार्यालय को कंबल की आपूर्ति कर दी गई है। इस संबंध में बीडीओ चंदन प्रसाद ने बताया कि प्रखंड कार्यालय को कंबल उपलब्ध हो चुका है। सभी पंचायतों में शीघ्र कंबल पहुंचा दिए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद ग्रामीणों को समय पर कंबल प्रदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के लिए कुल लगभग 2900 कंबल की आपूर्ति की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...