पलामू, जनवरी 11 -- मेदिनीनगर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के रेड़मा क्षेत्र में पंचायत भवन के समीप रविवार को कार्यक्रम कर पूर्व मुखिया इंदु सिंह ने कंबल वितरण किया गया। करीब 300 जरूरतमंदों को कंबल दिया गया। इंदु सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की परेशानी बढ़ जाती है। परेशान लोगों की सहायता करना ही मानव धर्म है। मकर संक्रांति के दिन 1000 जरूरतमंदों को कंबल बांटने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सिंह, छोटू सिंह, सतीश तिवारी, अशोक सिन्हा, मुन्ना पांडेय, युवराज सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.