साहिबगंज, जनवरी 16 -- तीनपहाड़। झामुमो के युवा नेता आकीब अनीस ने तीनपहाड़ व आसपास के क्षेत्रो में जरूरतमंद लोगों के बीच शुक्रवार को कंबल का वितरण किया । उन्होंने क्षेत्र के सलमद्रा , धमधमीया, हल्दी ,जोंका सहित एक दर्जन गांवों में कबल वितरण किया । उन्होंने कहा कि सासंद विजय हांसदा के निर्देश पर बढ़ती ठंड को देखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना उनकी प्राथमिक कर्तव्य है। कंबल पाकर लोगों में खुशी देखी गई। -------- टीकाकरण व जीरो डोज कार्यक्रम पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम बरहेट । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पंकज कर्मकार ने की । प्रतिभागियों को स्वागत करते हुए उन्होंने टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र के सभी धर्म गुरुओ से सहयोग की अपील की । उन्होंने बताया कि टीकाकरण सभी के ...