पलामू, दिसम्बर 23 -- मेदिनीनगर। नगर निगम क्षेत्र के सतारसेठ चौक के समीप मंगलवार को फ्रेंड्स ग्रुप के सदस्यों ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय और जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ा एवं कंबल का वितरण किया गया। फ्रेंड्स ग्रुप के सदस्य नायाब अली ने बताया कि बढ़ती ठंड में सड़क किनारे और खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गर्म कपड़े आदि से सहायता दी गई। साहब सिद्दीकी, शमशाद खान, गोल्डन खान, अकमल आलम चंद, कुर्बान खान, मन्नू रिजवी, बने सिद्दीकी, सोनू रौनक, सोनू मोबाइल, रॉकी अंसारी, शाहबाज अशरफी आदि ने कंबल वितरण में सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.