पूर्णिया, जनवरी 9 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी के दिशा-निर्देश के आलोक में भवानीपुर प्रखंड में प्रशासन द्वारा मानवीय पहल की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार एवं थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने नगर पंचायत भवानीपुर सहित प्रखंड क्षेत्र की कई पंचायतों में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस अभियान के तहत फुटपाथ पर निवास करने वाले लोग, रिक्शा चालक, वृद्धजन एवं असहाय जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल प्रदान किया गया, ताकि वे शीतलहर और कड़ाके की ठंड से सुरक्षित रह सकें। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ठंड से बचाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को तत्काल कंबल उपलब्ध कराया गया है तथा अन्य क्षेत्रों को भी ...