लोहरदगा, जनवरी 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। कड़ाके की ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में गरीब, असहाय, वृद्ध और विधवा महिलाओं के बीच शाम से लेकर देर रात्रि तक घर-घर जाकर कंबल का वितरण किया गया। झामुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हेमंत सोरेन सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, मंईयां सम्मान योजना, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। कंबल वितरण का यह अभियान भी उसी संवेदनशील और जनहितकारी नीति का हिस्सा है। मौके पर कई झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...