गढ़वा, नवम्बर 8 -- गढ़वा। 20 सूत्री के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य नीतेश कुमार सिंह के छोटे सुपुत्र तेजश सिंह ने अपने जन्मदिन पर जरूरतमंदों के बीच ठंड के मद्देनजर कंबल का वितरण किया। तेजश ने जन्मदिन पर पारिवारिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने के बनिस्पत जरूरतमंदों के साथ जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया। उसके बाद सदर अस्पताल पहुंच जरूरतमंदों और असहायों के बीच कंबल का वितरण किया। उसका यह कद न सिर्फ एक नेक पहल रहा बल्कि युवा पीढ़ी में गरीबों व असहायों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...