गढ़वा, सितम्बर 26 -- गढवा, प्रतिनिधि। जायंट्स सेवा सप्ताह 2025 के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद जायंट्स परिवार का संयुक्त समापन समारोह जायंट्स गढ़वा के अध्यक्ष राकेश केशरी की अध्यक्षता में ज्ञान निकेतन स्कूल में संपन्न हुआ। जायंट्स ग्रुप आफ गढ़वा के तत्वावधान में आयोजित समापन समारोह में जायंट्स गढ़वा, जायंट्स सहेली व जायंट्स आस्था के सदस्यों और पदाधिकारी ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, विनोद कमलापुरी, मदन प्रसाद केशरी, फेडरेशन के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केशरी, स्पेशल कमिटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, ग्रुप अध्यक्ष राकेश केशरी, सहेली अध्यक्ष सुनीता केशरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन फेडरेशन पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी और धन्यवाद ज्ञा...