भदोही, जनवरी 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अभोली ब्लॉक के ग्राम मीनापुर गांव में शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य मुनेश्वर गुप्ता के नेतृत्व में कंबल वितरण का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यअतिथि रहे एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने जरूरतमंदों में कंबल का वितरण कर आगे आए लोगों की सहायता करने पर बल दिया। जिला पंचायत सदस्य मुनेश्वर गुप्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। एसपी के हाथे कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस मौके पर जिला प्रचारक कमलेश जी, सुनील उपाध्याय, संजय पाठक, अवधेश गुप्ता, लालमणि आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...