बेगुसराय, जनवरी 1 -- बेगूसराय। छात्र नेता पुरुषोत्तम कुमार को लगातार दूसरी बार एबीवीपी का उत्तर बिहार प्रदेश मंत्री बनने के उपलक्ष्य में लोहियानगर स्थित बाइट कंप्यूटर्स में बुधवार को सम्मानित किया गया। पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि आप किसी भी बड़े पद पर चले जाएं और दुनिया के किसी कोने में रहें, परंतु जन्म भूमि के प्रति आपका लगाव कम नहीं होना चाहिए। छात्रों को हमेशा जरूरतमंदों की मदद में आगे आना चाहिए। संस्थान के निदेशक संजय कुमार सिंह और संस्थान की छात्रा सह बिजली विभाग की लेखा सहायक अंकिता पासवान ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक प्रथम परमार, प्रवीण कुमार, हिमांशु कुमार, खुशी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, नमिता कुमारी, नेहा कुमारी व अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.