बलरामपुर, नवम्बर 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर के मोहल्ला खालवा में डॉक्टर बी आर चौरसिया ने अपने पिता रघुवीर सुखदेव चौरसिया के पुण्यतिथि पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान 40 जरूरतमंदों को ठंड से बचाव को लेकर कंबल वितरित किए गए। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ बीआर चौरसिया ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना जीवन में सुख शांति का एक अच्छा साधन है। डॉ चौरसिया ने कहा कि सेवा भाव इंसानियत का सबसे प्रमुख गुण होता है। जीवन में कभी किसी की सेवा करने का अवसर मिले तो जरूर करना चाहिए। मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। कमाई का कम से कम दो फीसदी दान पुण्य में भी लगाना चाहिए। सुख शांति बाहरी दुनिया के बजाय शरीर के अंदर ही उत्पन्न होने वाली एक प्रकार की ऊर्जा है। जिसकी प्राप्ति योग, साधना व सेवाभाव से ही संभव है। कहा कि माता-पिता ईश्वर तुल्य होते हैं। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.