उन्नाव, जनवरी 11 -- उन्नाव। राज्य पुरस्कार से सम्मानित उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरी पीपरखेड़ा कंपोजिट की शिक्षिका व एसआरजी डॉ. रचना सिंह ने पिता अरिमर्दन सिंह चौहान की पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए दिव्यांग, बुजुर्ग, जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। पुरवा के ग्राम नाथीखेड़ा में पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी सीनियर सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार मिश्रा के साथ पहुंच कर डॉ. रचना सिंह ने कंबल वितरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...